एक्सप्लोरर
Bihar: चुनावी रैली से लेकर वोट डालने तक कितना बदल जाएगा बिहार का चुनाव? कैसे होगा चुनाव? जानिए
कौन बनेगा मुख्यमंत्री का काउंट डाउन शुरू.बिहार के मुख्य निर्वाचन आयोग ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लुसिव बात चीत में चुनाव की तैयारी का पूरा ब्यौरा दिया. बिहार विधान सभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के हरी झंडी का इंतज़ार है.पर बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है.बिहार के दूसरे राज्यों से आये लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे. कोरोना महामारी फैलने के बाद यह पहला चुनाव होगा जिसमें कई चुनौतियां होंगी. कोरोना के रोकथाम के लिए ज़रूरी उपाय के साथ ही मतदान कराए जाएंगे. चुनाव आयोग सभी पार्टियों की गतिविधियों पर नज़र रखेगी ही साथ ही मतदान केंद्र पर भी एहतियात बरते जाएंगे.
और देखें






























