एक्सप्लोरर
Bengal Stampede: वर्धमान स्टेशन पर अफरातफरी! ओवरब्रिज पर भगदड़ से कई यात्री घायल
पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए. रिपोर्टों के अनुसार, 'भीड़ की वजह से ओवरब्रिज की सीढ़ी पर एक महिला गिरी, जिसके बाद यहां पर भगदड़ जैसी स्थितियां बनती हुई नजर आईं'. यह घटना तब हुई जब स्टेशन पर एक साथ कई ट्रेनों के आने से भारी भीड़ जमा हो गई थी. यात्री फुट-ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उतर और चढ़ रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से कुछ लोग गिर पड़े, जिससे अफरातफरी मच गई. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया. रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय करने का आश्वासन दिया है.
न्यूज़
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
और देखें




















