Champions Trophy 2025 में IND vs BAN मैच से पहले वाराणसी में किया गया विशेष हवन-पूजन
Hindi News:चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थकों में आज के मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से प्रशंसक भारतीय टीम के जीत की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रशंसकों द्वारा विशेष हवन-पूजन किया गया। इस दौरान प्रशंसको ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मत्रोचारण कर मेन इन ब्लू के विजय की कामना की। हवन के दौरान प्रशंसकों ने बैट-बॉल समेत क्रिकेट के अन्य किट भी रख रखे थे। एक प्रशंसक के मुताबिक इस हवन से भारतीय टीम के खिलाड़ियों को विशेष उर्जा मिलेगी जिससे वे चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकेंगे।

























