SP नेता 'गुनहगार'....योगी का बुलडोजर तैयार !, गुनहगार पर एक्शन..किस-किस से कनेक्शन?
अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले ने यूपी की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस बीच घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगरेप पीड़ित नाबालिग के परिवार को जान से मारने की धमकियाँ मिलने की खबरें आई हैं। यह धमकियाँ कथित तौर पर सपा नेताओं द्वारा दी गई हैं, जिनमें मोहम्मद राशिद और जय सिंह राणा शामिल हैं।पुलिस की जांच के अनुसार, धमकियाँ परिवार को सुलह न करने पर दी गईं हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन नेताओं ने उन्हें सुलह के लिए दबाव डाला और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस धमकी के बाद परिवार ने सुरक्षा की मांग की है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।


















