Breaking: सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को झटका, आप नेता आतिशी की भी बढ़ी मुश्किलें | ABP News
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार (28 मई) को आम आदमी पार्टी की नेता और AAP सरकार में मंत्री आतिशी के खिलाफ समन जारी किया. आतिशी के खिलाफ ये समन मानहानि मामले में जारी किया गया है. कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए तलब किया है. इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आरोपी हैं. दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी की ओर से आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. इसी बयान के खिलाफ बीजेपी नेता ने मानहानि का केस किया था.


















