महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) आज शिंदे सरकार के खिलाफ मुंबई में एक बड़ा मार्च निकालेगा। यह मार्च सुबह 10 बजे हुतात्मा चौक से शुरू होकर बालासाहेब ठाकरे चौक और गेटवे ऑफ इंडिया होते हुए समाप्त होगा। मार्च में शरद पवार, शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित एमवीए के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ विरोध जताने और छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर विवाद पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास है।
एक्सप्लोरर
Shivaji Statue Case: MVA के विरोध प्रदर्शन में जुटने लगे लोग | Sindhudurg | Uddhav | Sharad Pawar
न्यूज़
Sansani: DGP की 'मौत मिस्ट्री'! | Delhi Crime
और देखें

























