Saif Ali Khan Attack: सैफ के हमलावर ने पूछताछ में पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे | Breaking
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है. पुलिस ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया है कि सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला और बस स्टॉप पर जाकर सो गया था. आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने कई सारे राज खोले हैं. पुलिस ने बताया है कि आखिरी उसकी सैफ के घर में एंट्री कहां से और कैसे हुई. साथ ही यह भी बताया है कि वो चाकू मारने के बाद किस रास्ते भाग निकला. पुलिस ने ये भी बताया है कि आरोपी घटना वाले दिन सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और वहां एक बस ‘स्टॉप’ पर सोया था. कौन है सैफ का हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज दिन में निकटवर्ती ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था. किस इरादे से सैफ के घर में घुसा था हमलावर
























