Re-NEET 2024 Latest Upate: 1563 छात्रों को मिले ये 2 विकल्प | ABP News
ABP News: NEET रिजल्ट विवाद...जिसको लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई...और इस सुनवाई में छात्रों के वकीलों की ओर दलीलें दी गईं और NTA की ओर से भी अपनी बातें रखी गईं और फिर सुप्रीम कोर्ट से जो बड़ी खबर निकलकर आई...वो ये रही कि 1563 स्टूडेंट्स के ग्रेस मार्क खत्म कर दिए गए हैं...और अब उनके पास दो ऑप्शन हैं...पहला ऑप्शन है ग्रेस मार्क हटाकर रैंकिंग मंजूर कर लें और फिर बिना ग्रेस मार्क की मार्कशीट के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल हों...और दूसरा ऑप्शन ये है कि 23 जून को दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं...तो स्टूडेंट के सामने दो ऑप्शन दे दिए गए हैं...लेकिन फिलहाल NEET रिजल्ट को लेकर जारी टेंशन थमती नजर नहीं आ रही है-NEET रिजल्ट विवाद को लेकर कोलकाता में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए.




























