एक्सप्लोरर
क्या दिल्ली चुनाव के नतीजे तय करेंगे CAA की नाकामी और कामयाबी ? | Delhi Elections 2020
सिर्फ कुछ घंटे और उसके बाद दिल्ली की जनता का फैसला सामने आ जाएगा. ये पता चल जाएगा कि दिल्ली ने केजरीवाल के कथित विकास पर वोट किया या बीजेपी के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को सराहा. क्या यही वजह है कि नतीजों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नंबर-टू सरकार्यवाह भैयाजी जोशी का एक बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी के विरोध को हिंदूओँ के विरोध की तरह नहीं देखना चाहिए...यानी इसका मतलब ये हुआ कि संघ का कहना है कि अगर दिल्ली में बीजेपी की हार होती है तो वो हिंदुत्व की हार न मानी जाए. क्या संघ को ये बयान इसलिए देना पड़ा क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली के लोग ऐसे वोट डालें जिससे शाहीन बाग को करंट लगे. शाहीन बाग पिछले 58 दिनों से नागरिकता कानून के विरोध का केंद्र बना हुआ है. बीजेपी ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया. ऐसे में दिल्ली के नतीजे कहीं न कहीं नागरिकता कानून पर सरकार की कामयाबी या नाकामी की तरह भी देखे जाएंगे.
और देखें



















