एक्सप्लोरर
Red Fort से PM Modi का ऐलान- भविष्य में Jammu Kashmir में चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी के सामर्थ्य को उचित अवसर देना, यही लोकतंत्र की असली भावना है. जम्मू हो या कश्मीर, विकास का संतुलन अब ज़मीन पर दिख रहा है. जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है और भविष्य में विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारी चल रही है. लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है. एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बनाने जा रही है.
और देखें
















