Manish Sisodia के घर समेत 31 जगहों पर CBI की रेड जारी, AAP ने बताया साजिश, BJP ने घेरा !
पूरे देश में जनमाष्टमी की घूम है... भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के जश्न की तैयारी है लेकिन इस पूरे माहौल के बीच दिल्ली में इससे बिल्कुल अलग शोर सुनाई दे रहा है। इस शोर में एक नाम गूंज रहा है और वो नाम है दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का। आज सुबह जब देश की आंख खुली तो खबर आई कि सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम रेड मारने पहुंची है। और इसके बाद ये खबर देश की सबसे बड़ी खबर बन गई। दिल्ली की शराब नीति मामले में सिसोदिया के घर समेत सीबीआई ने 21 ठिकानों पर छापेमारी की है। आम आदमी पार्टी इसे बदले की कार्रवाई बता रही है जबकि बीजेपी ब्रिगेड भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन। आज भारत की बात में देखिए सियासत के ठेके पर हमारी ये रिपोर्ट।




























