एक्सप्लोरर
'गरीबों के नाम पर ये अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं'- Tejashwi के थााली बजाने पर बोले Giriraj Singh
Tejashwi Yadav ने आज पटना में मां राबड़ी देवी, भाई तेज प्रताप और कार्यकर्ताओं के साथ थाली बजाकर बीजेपी की जनसमवाद रैली का विरोध किया. बता दें कि बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आज बिहार में जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे. ये रैली शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे बीजेपी के चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है.
तेजस्वी के थाली बजाने पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग गरीबों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं.
और देखें


















