PM Modi in Kanyakumari: 45 घंटे बाद कन्याकुमारी में पीएम मोदी की साधना पूरी | Breaking News
PM Modi Meditation: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजोंसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचे लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं. शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं. इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे.जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी. इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे. ना ही किसी से बात करेंगे. कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे. वह सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वह नारियल पानी और अंगूर का जूस भी पीएंगे.
























