PM Modi Celebrate Igas Bagwal : पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया लोकपर्व इगास बग्वाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे, जहां इगास बग्वाल लोकपर्व का आयोजन था। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने पर्व की शुभकामनाएं दीं और लोगों के साथ पर्व का आनंद लिया। इगास बग्वाल पर्व उत्तराखंड का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो खासकर पहाड़ी इलाकों में मनाया जाता है। पीएम मोदी के साथ इस आयोजन में देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें भाजपा के अन्य नेता और उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व शामिल थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला और उत्तराखंड की संस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की।


























