Omicron: नई लहर न बन जाए चुनावी रैलियों की भीड़? कब लगेगी रोक?
कोरोना के संकट के बीच वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस बढ़ते जा रहे हैं, देश के उन्नीस राज्यों में ओमिक्रोन फैल चुका है. कहा ये जा रहा है कि ओमिक्रोन की वजह से तीसरी लहर न आ जाए , खतरा बड़ा है लेकिन चिंता ये है कि इसी खतरे के बीच देश के पांच राज्यों में चुनाव है. चुनावी रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है और कोरोना नियम का पालन नहीं हो रहा है, इसीलिए एबीपी न्यूज की मुहिम है कि चुनावी रैलियों पर रोक लगनी चाहिए. abp न्यूज की मुहिम रंग भी ला रही है. एमपी सरकार ने राज्य में पंचायत चुनाव टालने का प्रस्ताव भी पास कर दिया. आज इसी सवाल को लेकर अहम बैठक हो रही है. सुबह ग्यारह बजे स्वास्थ्य सचिव के साथ चुनाव आयोग की बैठक होनी है, संभव है कि इस बैठक के बाद कोरोना के बीच चुनाव को लेकर बड़ा फैसला आ जाए.
























