NEET 2024 Latest Update: Grace Marks पर Supreme Court के फैसले को समझिए... | ABP News
ABP News: NEET 2024 Latest Update: Grace Marks पर Supreme Court के फैसले को समझिए... सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट यूजी परीक्षा को कैंसिल करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है और ये भी कहा है कि केवल कुछ छात्रों के लिए पेपर फिर से आयोजित होगा. ये वे छात्र हैं जिन्हें ‘लॉस ऑफ टाइम’ के कंपनसेशन के नाम पर ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. इस तरह कुल 1563 कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फिर से आयोजित होगी नाकि सभी स्टूडेंट्स के लिए. नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (13 जून) को हुई सुनवाई के दौरान छात्रों को अदालत की तरफ से एक खास निर्देश मिला है. ये निर्देश उन बच्चों के लिए है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले हैं.






























