International Yoga Day 2024: नरेंद्र मोदी का योगासन...पाकिस्तान करेगा शीर्षासन ? ABP News
आज पूरी दुनिया ने योग दिवस मनाया.. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी.. और न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक योग की तस्वीरें सामने आईं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में डल झील के किनारे योग किया.. कश्मीर को तरक्की का पैगाम दिया.. लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान अब भी पाई-पाई के लिए मोहताज है...गर्त में डूबते मुल्क को बचाने के लिए उधार की जिंदगी जी रहा है... एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान पर 124 अरब से ज्यादा का कर्ज है... इसके बावजूद वो कश्मीर पर प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज नहीं आता... एक बार फिर UNHRC में इस मुद्दे को उठाया.. जिसका हिंदुस्तान ने कड़ा जवाब भी दिया.. पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर कह दिया.. लेकिन पाकिस्तान की पॉलिसी पर खुद वहां के बाशिंदे क्या कहते हैं.. क्यों योग दिवस पर पाकिस्तान में मोदी सरकार के चर्चे हैं.. क्या मोदी POK पर कुछ बड़ा सोच चुके हैं..


























