Mathura Tank Collapse: मथुरा टंकी हादसे पर एक्शन में CM Yogi, दिए जांच के आदेश
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज रविवार (30 जून) की शाम एक आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी अचानक ढह गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है. वहीं मथुरा में हुई इस घटना का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख की तत्काल सहायता प्रदान करने को कहा है. वहीं गंभीर घायल को पचास हजार और घायलों का तत्काल समुचित उपचार के निर्देश दिया है. इस पूरी घटना की जांच अब डीएम करेंगे. पुलिस ने इस हादसे को लेकर बताया कि घटना शाम करीब छह बजे बीएसए डिग्री कॉलेज के पीछे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनी कृष्णा विहार की है जब सामान्य बूंदाबांदी के बीच पानी की टंकी अचानक ढह गई.
















