एक्सप्लोरर
Massive Fire: Indore के Wood Factory में भीषण आग, लाखों का नुकसान!
मध्य प्रदेश के इंदौर में मलवा मिल एरिया स्थित एक लकड़ी के कारखाने में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। भयंकर आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को लगभग तीन घंटे का समय लगा। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की लकड़ी और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। कारखाने में हुए नुकसान का आकलन अभी जारी है। आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोका जा सका, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
न्यूज़
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion
















