Maharashtra BJP List : बीजेपी की पहली लिस्ट, टिकट बंटा...किसका नाम लिस्ट से कटा? Breaking
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के टिकटों की रेस में बीजेपी गठबंधन..महाविकास अघाड़ी से आगे निकल गया है। ..आज बीेजेपी ने अपने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। महाराष्ट्र में कल तक ख़बर थी कि दोनों गठबंधन 28-28 सीटों पर फंसे हुए हैं। आज बीजेपी ने टिकटों पर पहले सस्पेंस तोड़ा। पार्टी ने पहली लिस्टमें 99 उम्मीदवार घोषित कर दिये..महाविकास अघाड़ी के तोल-मोल में समाजवादी पार्टी भी 12 सीटें मांगकर नया पेंच डाल चुकी है। पार्टी 5 उम्मीदवार घोषित भी कर चुकी है।..और कोशिश में है कि यूपी की दोस्ती के एवज में कांग्रेस अपने हिस्से की 4-5 और सीटें उसके लिये छोड़ दे..महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया बस 2 दिन बाद शुरू हो जाएगी..






























