Mahakumbh Updates: प्रयागराज में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने किया ये खास इंतजाम
महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त दबाव देखा जा रहा है। स्टेशन परिसर में भीड़ की नियंत्रण के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थित यात्री प्रवाह के उपाय किए हैं। इस दौरान यात्रियों को सीधे स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा किया गया है और ट्रेनों के समय अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से संबंधित सभी दिशानिर्देशों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपने यात्रा समय से पहले स्टेशन पहुंचें और अनुशासन का पालन करते हुए यात्रा करें।
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें अतिरिक्त सुरक्षा बल, जलापूर्ति, और परिवहन सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।


























