Mahakumbh का समापन..CM Yogi ने जनता को धन्यवाद कहा | ABP News
महाकुंभ..महाआयोजन..महारिकॉर्ड...मैं अभी भी प्रयागराज में हूं...और अब से कुछ देर बाद 45 दिनों तक चलने वाले आस्था के सबसे बड़े आयोजन, महाकुंभ का समापन हो जाएगा...लेकिन बीते 44 दिनों तक और महाशिवरात्रि के चलते अंतिम दिन भी महाकुंभ में आस्था का जो सैलाब उमड़ा...उससे जुड़े कीर्तिमान और यादें कभी समाप्त नहीं होने वाली...महाकुंभ के अंतिम दिन पर हमारी ये विशेष रिपोर्ट देखिए
अदभुद...अविस्मरणीय...अलौकिक...अनन्य...अघटित...
आस्था का ऐसा सैलाब....ऐसा जमावड़ा....आरंभ जितना प्रचंड रहा....महाशिवरात्रि के पावन मौके पर समापन उससे भी अधिक दिव्य, भव्य और मनमोहक
आस्था की डुबकियों का ऐसा संसार अन्यत्र दुर्लभ ही नहीं असंभव है...और उस असंभव को संभव किया प्रयागराज महाकुंभ ने....






























