Loksabha Election 2024: 24 में ‘47 वाला प्लान’..23 साल में भारत महान! | PM Modi
संसद के बजट सेशन के आखिरी दिन राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया.. लोकसभा में प्रधानमंत्री ने करीब 42 मिनट की स्पीच दी..पिछले पांच साल के कार्यकाल में किए गए कुछ ऐतिहासिक फैसलों को याद किया..प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल देश के रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रहे..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसिस भारत का रोडमैप भी सामने रखा.. बताया कि अगले 25 साल देश के लिए बेहद अहम है..इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई मौकों पर सरकार के विजन 2047 का जिक्र करते रहे हैं.. सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश को 30 लाख करोड़ डॉलर की इकॉनमी के साथ विकसित देशों के कतार में लाना है..लेकिन क्या..सवाल ये है कि क्या ये इतना आसान है..अगर हां तो कैसे होगा..आम देशवासी विकसित भारत के विजन को लेकर क्या कहते हैं.. कितने परसेंट लोगों को यकीन है कि अगले 23 साल में देश अमेरिका और यूरोप के देशों से मुकाबला करेगा.. जवाब जानने के लिए आपको ये एक्सक्लूसिव सर्वे जरूर देखना चाहिए..

























