Kunal Kamra Controversy:"शिंदे पर टिप्पणी को लेकर कुणाल कामरा के खिलाफ FIR
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर विरोध किया... हंगामे और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जहां शिवसैनिकों ने कुणाल के होटल और स्टूडियो पर हमला किया... इस पूरे मामले में सांसद नरेश म्हस्के ने कुणाल को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है...संजय राउत ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल के व्यंग्य से शिंदे गुट को ठेस पहुंची... इसके बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और MIDC पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई, जिसे शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने दर्ज कराया...मुरजी पटेल ने कुणाल कामरा को 2 दिनों के भीतर माफी मांगने की चेतावनी दी है, अन्यथा शिवसैनिक उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करेंगे।


























