Kolkata Doctor Case: डॉक्टरों के हड़ताल से मरीज परेशान, पूछा- जनता को क्यों सजा मिल रही? | ABP News
Doctor's Strike: कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या मामले को लेकर देशभर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन चल रहा है. इस वजह से देश के बड़े सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित हुई हैं. इस बीच 'फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (FORDA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार (13 अगस्त) देर रात अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया. हालांकि, बाकी के अन्य डॉक्टर्स संगठनों की हड़ताल जारी रहने वाली है.अपराध की खबर सामने आने के बाद से देश भर में चिकित्सा पेशेवरों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सायन अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने आरजी कर एमसीएच बलात्कार और हत्या की घटना के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
























