एक्सप्लोरर
Kishtwar Cloudburst: तबाही का मंजर, 60 मौतें, 100+ लापता, रेस्क्यू जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित चिसोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें से 21 शवों की पहचान की जा चुकी है। 167 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अनुसार, 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता मंदिर मार्ग से यात्रा के लिए चुशोती गांव पहुंचे हुए थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल फटने से श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें बाढ़ की चपेट में आ गईं। एनडीआरएफ, राष्ट्रीय राइफल, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "ये कम से कम हमारे जितनी मेरे कम 40 साल की उम्र में आज तक 100 साल की उम्र में जो यहाँ पर रहे तो उन्होंने ऐसा ही ये नज़ारा आज तक ज़िन्दगी में कभी देखा ही नहीं है।" एबीपी न्यूज़ संवाददाता अजय बाचलु ने घटनास्थल से रिपोर्ट दी है।
न्यूज़
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
और देखें






























