एक्सप्लोरर
Kanwar Yatra Police Action: हाईवे पर कांवड़ियों से नोकझोंक, DJ पर भी सख्ती
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच कई जगहों पर नोकझोंक हुई। पुलिस कांवड़ियों को कांवड़ पटरी से जाने के लिए कह रही थी, जबकि कांवड़िये हाईवे से जाने की जिद पर अड़े थे। पुलिस के रोकने पर कांवड़ियों ने हंगामा किया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कई कांवड़ियों को जबरन हाईवे से हटाया और बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर कांवड़ियों के चलने से ट्रैफिक और आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा, हरिद्वार में पुलिस ने डीजे संचालकों पर भी सख्ती दिखाई है। डीजे कसाना को नोटिस जारी कर तेज आवाज में डीजे न बजाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि अगर डीजे संचालक गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, 'समस्या का सामना केवल आपको नहीं करना है। समस्या का सामना पब्लिक को भी करना है। कमिटी जो करवा रही है उसको भी करना है और आपके जो संचालक होंगे जो ऑपरेटर होंगे। सब समस्या ठीक है, ये केवल आपकी जिम्मेदारी नहीं है।' पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि तेज डीजे की आवाज से लोग परेशान होते हैं और तय मानक के मुताबिक ही आवाज रखी जाए।
न्यूज़
Sansani: बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान! | Lawrence Bishnoi
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion























