Kannauj Rape Case: कन्नौज रेप केस को लेकर सपा-कांग्रेस पर Sudhanshu Trivedi का बड़ा हमला | ABP News
ABP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के प्रयास के आरोप में सोमवार (12 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब आरोपी नवाब सिंह यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस मामले में नया अपडेट आया है...जानकारी कि अनुसार, आज पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी...बता दे कि बीते दिन सोमवार को पीड़िता के परिवार ने मेडिकल कराने से इंनकार किया था...वहीं, अब बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सपा और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है...उन्होंने कहा सपा का डीएनए अपराध है...ऐसे लोगों को कवर देती है सपा...सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा यूपी के दोनों लड़के कर क्या रहे है.





























