एक्सप्लोरर
Jammu Kashmir Flash Floods: वैष्णो देवी में कैसे आया भूस्खलन? चश्मदीदों ने बताई आखों देखी |
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन मार्ग पर अर्धकुवारी के पास हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि "बहुत आदमी मरा, बहुत आदमी मरा? पूरा धब गया हम लोग का भागे बेतहाशा।" रावी नदी पर बना CRPF का कैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया, जहाँ से 25 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया। जम्मू में तवी नदी पर बना एक पुल ढह गया और कई गाड़ियाँ उसमें समा गईं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। रेलवे ने जम्मू क्षेत्र में 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 64 ट्रेनों के रूट छोटे किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹6,00,000, गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹1,00,000 और मामूली रूप से घायलों के लिए ₹50,000 के मुआवज़े का ऐलान किया है। खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























