Jammu Kashmir: मोदरघम इलाके में आतंकियों से मुठभेड में 1 जवान शहीद | ABP news |
कुलगाम के मोदरघम में मुठभेड़, एक जवान घायल जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान चला रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।यह मुठभेड़ कुलगाम के मोदरघम इलाके में हुई है। फिलहाल खबर है कि आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

























