एक्सप्लोरर
J&K: घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया, एक मारा गया, एक फरार
अब बात जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की पाकिस्तान साजिश की. बड़ी खबर आ रही उरी से जहां पाकिस्तान के आतंक का जिंदा सबूत मिला है, घुसपैठ की कोशिश करने वाला पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया है. एक आतंकी एनकाउंटर में ढेर भी हुआ है. मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की करेंसी मिली है. एक आतंकी जो फरार हुआ है वो पाक खुफिया विभाग ISI का एजेंट बताया जा रहा है.
आज जो कामयाबी सुरक्षाबलों को मिली है वो इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन पांच साल पहले सेना ने पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें





















