Delhi Blast में जांच एजेंसियों को मिला सबूत, CCTV में दिखा संदिग्ध ब्लास्ट का आरोपी | Breaking
दिल्ली के रोहिणी जिले के सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को हुए बम ब्लास्ट की जांच दिल्ली पुलिस, एनआईए, सहित कई एजेंसियां कर रही हैं. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान वीडियो में तीन संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में शनिवार रात एक सस्पेक्ट सफेद रंग की टी-शर्ट पहने स्पॉट पर नजर आ रहा है. वो ब्लास्ट वाली जगह पर कुछ देर के लिए रुका है और फिर चला गया. इसके अलावा, दो और लोग नजर आ रहे हैं, जिनकी गतिविधि भी संदिग्ध है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इन संदिग्धों की तलाश की जा रही है.



















