एक्सप्लोरर
फटाफट देखिए 5 बजे तक की 20 बड़ी खबरें
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट में छत भरभरा कर गिर गया. सीएमएस अनुराग भार्गव के मुताबिक, इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया. ये हादसा तब हुआ जब श्मशान घाट में अंमित क्रिया में आए लोग बारिश से बचने के लिए इस छत के नीचे खड़े थे. इसी दौरान ये छत गिर गया और वहां खड़े लोग इसके नीचे दब गए. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस और अन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले ही इस श्मशान घाट की छत बनी थी.
और देखें






























