उद्धव vs कंगना और किस्मत vs कर्म !
पिछले दिन हुए विवादों के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. कंगना ने मुलाकात के बाद अपने ऑफिस में बीएमसी की तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपना पक्ष रखा है.
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कंगना ने कहा, ''मेरे साथ जो भी अन्याय हुई उसे लेकर बात की. वो हमारी अभिवावक हैं यहां पर. मुझे न्याय मिलेगा, ऐसी उम्मीद है. मैं कोई राजनेता तो हूं नहीं. मुझे हमेशा से इस शहर ने बहुत कुछ दिया है लेकिन अचानक ऐसा बर्ताव हुआ. मुझे राज्यपाल महोदय ने बेटी की तरह सुना है. मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. हमारे देश के जो लोग हैं खासकर जो बच्चियां उनका सिस्टम में भरोसा बना रहे.''
























