एक्सप्लोरर
CBSE Board छात्रों के लिए बड़ी खबर,12वीं के बचे हुए 12 विषयों में केवल महत्वपूर्ण परीक्षाएं ही होंगी
देश में जानलेवा कोरोना वायरस संकट और लागू लॉकडाउन के बीच सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं अब नहीं होंगी. केवल दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में तनाव के चलते रद्द हुई परीक्षाओं को ही दोबारा कराया जाएगा.
वहीं, 12वीं के बचे हुए 12 विषयों में केवल महत्वपूर्ण परीक्षाएं ही ली जाएंगी. बताया जा रहा है कि हालात सामान्य होते ही कॉपियों के जांचने का काम शुरू हो जाएगा. सीबीएसई के मुताबिक, कॉपियां जांचने और रिजल्ट के आने में अभी कम से कम ढाई महीने लगेंगे. सबकुछ लॉकडाउन की स्थिति पर निर्भर करेगा.
और देखें






























