एक्सप्लोरर
थाने के अंदर भाई से लिपटकर रो पड़ी Anu Dubey
आज एबीपी न्यूज सुबह से दिल्ली की एक बेटी से साथ डटा हुआ है. देश की बेटी अनु दुबे का कसूर सिर्फ इतना था कि हैदराबाद में जो वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसे जला दिया गया. उसके विरोध में वो हाथ में तख्ती लेकर संसद भवन के पास विरोध में बैठ गई. दिल्ली पुलिस आती है, पहले समझाने का ढोंग करती है और फिर अनु दुबे को जबरदस्ती उठाकर संसद मार्ग थाने ले जाती है। मामला यही खत्म नहीं होता, पुलिस कस्टडी में अनु दुबे के साथ हाथापाई होती है.थाने में जब अनु का भाई पहुंचा तो वो लिपट के रो उठी.
और देखें






























