एक्सप्लोरर
Unlock 1: Mumbai में बेस्ट बसों की नियमित सेवा शुरू,बसों में 1 सीट पर सिर्फ 1 ही व्यक्ति बैठ सकेगा
मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर. मुंबई में आज से बेस्ट बसों की नियमित सेवा शुरू हो रही है. मुंबई में करीब ढाई महीने के बाद बेस्ट की बसें सड़कों पर दोबारा उतरी हैं.
अभी सिर्फ एक जिले के अंदर बसों को चलाने की इजाजत दी गई है. आज से 250 अतिरिक्त बसें सड़क पर दौड़ेंगी. आज से ही सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में शर्तों के साथ काम शुरू होने जा रहा है. साथ ही दुकानों को भी नियम के हिसाब से खोलने की छूट दी गई है, इसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार बेस्ट की नियमित सेवा को शुरू कर रही है.
सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रखते हुए बसों में एक सीट पर सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकेगा और बस में 30 से ज्यादा लोगों को चढने की इजाजत नहीं होगी.
और देखें

























