एक्सप्लोरर
कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, NPR को लेकर दिया बड़ा बयान
आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि ब्रिटिशकाल से देश में जनगणना होती है और 2021 में 16वीं जनगणना हो रही है. 2020 के अप्रैल से सितम्बर तक इस बार इसका काम चलेगा. फरवरी 2021 में हेडकाउंट होगा. जो भी भारत में रहता है उसकी गणना इसमें होगी. इसके लिए एप तैयार किया गया है. एप पर जो भी भरा जाएगा वो मंजूर होगा. इस बैठक में एनपीआर यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने के फैसले को मंजूरी भी दी गई.
और देखें


























