एक्सप्लोरर
अटल समाधि स्थल पहुंचे PM Modi और राष्ट्रपति Ramnath Kovind, श्रद्धांजलि अर्पित की
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी नेता उनके समाधि स्थल पर पहुंचे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साल 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था. पहली बार साल 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने और फिर साल 1998 से 1999 तक यानि 13 महीने के लिए दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. फिर आखिरी और तीसरी बार साल 1999 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहें.
और देखें





























