एक्सप्लोरर
लखपति चोर की वायरल कहानी, 150 रुपये के गमले चुराने वाला हाईप्रोफाइल चोर
150 रुपये का गमला चुराने वाला नौएडा का एक चोर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. हैरानी की बात तो ये है कि ये चोर इन गमलों को चुराने के लिए SUV कार में आया था. चोरी की ये वारदात हुई 19 जनवरी की रात. वक्त था- तीन बज कर 25 मिनट. ये चोर अपनी SUV कार से इस मकान के बाहर से गुजरा. एक सेकेंड बाद, तीन बजकर 26 मिनट पर उसने अपनी SUV कार को बैक किया और ठीक इस मकान के बाहर आकर रुक गया. इसके बाद वो कार से उतरा और रेलिंग पार करते हुए दीवार पर रखे एक गमले को उतार कर अपनी कार की ओर बढ़ गया.
और देखें






















