एक्सप्लोरर
Jammu University के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
जम्मू यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है. पहले विधार्थी को एडमिशन के लिए खुद आना पड़ता था और अपने सभी दस्तावेजों की जांच करवानी पड़ती थी. लेकिन अब विद्यार्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ-साथ सारे दस्तावेज और फोटोग्राफ भी अपलोड कर सकता है. विद्यार्थी को स्वयं यूनिवर्सिटी आने की कोई जरुरत नहीं है. यहां तक की फीस भी ऑनलाइन ही जमा हो सकती है. देखिये यह रिपोर्ट.
और देखें




























