एक्सप्लोरर
IRCTC Scam: मास्टरमाइंड के ईमेल पर जानिए क्या बोले RPF के DG अरुण कुमार? जानिए
करोड़ों के IRCTC ई-टिकटिंग घोटाले को लेकर दुबई में छिपे बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड हामिद अशरफ ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के डीजी को ईमेल और व्हाट्सऐप मैसेज भेजे हैं उसने उन मेल्स और वाट्सऐप मैसेज में ऑफर दिया है कि उसे दो लाख रुपये महीने की तनख्वाह पर रेलवे नौकरी पर रख ले. इस जालसाज ने कहा है कि अगर उसे रेलवे उसे रख लेगा तो वो IRCTC की वेबसाइट में तकनीकी खामियों को दूर कर देगा. हामिद अशरफ ने कहा कि उसे पकड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि उसक जगह कोई दूसरा भी IRCTC की वेबसाइट की खामियों का फायदा उठाकर ई-टिकट की खरीद फरोख्त कर सकता है. उसने ये भी कहा है कि वो इस टेंशन से निकलना चाहता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुकून से रहना चाहता है.
और देखें


























