एक्सप्लोरर
दिल्ली का सबसे पुराना पोस्ट ऑफिस कोरोना से लड़ने में कर रहा मदद, देखिए कैसे
कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क भी बड़ी भूमिका निभा रहा है. देश में डेढ़ लाख से ज़्यादा पोस्ट डाकखानों और लाखों डाककर्मियों वाला भारतीय डाक विभाग इन दिनों जहां स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन बना हुआ है. वहीं लॉक डाउन के दौरान लोगों के दरवाजे तक बैंक भुगतान भी पहुंचाने में जुट है. डाकिए की मदद से आधार के जरिए अपने बैंक खातों से धन निकलने की सुविधा घरों में बैठे लोगों को बड़ी राहत दे रही है.
नई दिल्ली इलाके के सबसे पुराने डाकघर यानी गोल डाकखाने के बुकिंग काउंटर पर इन दिनों पीपीई किट, फेस मास्क और अन्य मेडिकल ज़रूरत के समान ही नज़र आते हैं. बीते 20 दिनों में मेडिकल समान की 15 हज़ार बुकिंग हो चुकी है.
सेवाओं की निरिक्षण करने निकले दिल्ली सर्कल के निदेशक पोस्ट दुष्यंत मुद्गल ने बताया कि राजधानी दिल्ली में दो पोस्टल वैन रखी जा रही हैं जो विभिन्न इलाकों में जाती हैं और बैंकिंग व पोस्टल सुविधाएं पहुंचाती हैं.

और देखें