एक्सप्लोरर
अशोक गहलोत का बयान- राजस्थान में कल रात से हॉर्स ट्रेडिंग का ‘रेट’ बढ़ा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद फरोख्त) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘कल रात से जब से विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा हुई है, राजस्थान में खरीद-फरोख्त (विधायकों की) का ‘रेट’ बढ़ गया है. इससे पहले पहली किश्त 10 करोड़ और दूसरी किश्त 15 करोड़ रुपये थी. अब यह असीमित हो गई है. सब लोग जानते हैं कौन लोग खरीद-फरोख्त कर रहे हैं.’’
उन्होंने बीएसपी प्रमुख मायावती पर हमला करते हुए कहा कि वह मजबूरी में बयान दे रही हैं. उनकी शिकायत वाजिब नहीं है. छह बीएसपी विधायक अपने विवेक से कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
और देखें

























