एक्सप्लोरर
Australia-China की लड़ाई की वजह से फंसा 40 भारतीयों का नाविक दल
ऑस्ट्रेलिया और चीन के झगड़े के बीच 40 भारतीयों का नाविक दल चार महीनों से समुंदर में फंसा हुआ है. ये जहाज उत्तरी चीन के समुंदर में अगस्त से फंसा है. ये सभी लोग ऑस्ट्रेलिया से जहाज में कोयला लादकर चीन के लिए रवाना हुए थे. चीन सरकार की पाबंदियों के चलते न तो जहाज कंपनी अपने नाविक दल को बदल पा रही है और न ही उसे तट पर जाने की इजाजत दी जा रही है. इतना ही नहीं, सख्त हिदायत दी गई है कि अगर जहाज को किसी दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की गई, तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























