एक्सप्लोरर
एंबुलेंस के लिए आंदोलनकारियों ने छोड़ा रास्ता, 'भारत बंद' में भी इमरजेंसी सेवाएं नहीं करेंगे बाधित
भारत बंद पर किसानों ने अपनी स्थिति आज साफ कर दी है.किसानों के मुताबिक, 8 दिसंबर को भारत बंद सुबह से लेकर शाम तक रहेगा. शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा, लेकिन इस दौरान एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा. शादी विवाह के वाहन भी नहीं रोके जाएंगे.
दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन के बीच ही दिल छूने वाली तस्वीरें सामने आईं. बुलंदशहर से आई एबुलेंस चिल्ला बॉर्डर पर फंस गई. एंबुलेंस में एक साल का बच्चा था जिसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. ड्राइवर को रास्ता बंद होने का पता नहीं था. ऐसे में आंदोलनकारियों ने रास्ता छोड़ा और पुलिस ने बैरिकेड हटाकर रास्ता बनाया.

और देखें