एक्सप्लोरर
गाय को लेकर देश के लोगों को कितना है ज्ञान, जानिए- किस बात पर हो रहा है घमासान?
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय को लेकर ज्ञान पर जो देशव्यापी इम्तिहान का एलान किया है, उस पर सियासी घमासान मच गया है. ये इम्तिहान हालांकि स्वैच्छिक होगा..यानी आपकी मर्जी पर निर्भर है कि आप इम्तिहान में शामिल हों या नहीं. लेकिन कामधेनु आयोग ने इसमें शामिल होने वालों के लिए लुभावने ऑफर रखे हैं. यानी अगर आप इम्तिहान में कामयाब हो जाते हैं तो ये भविष्य में आपको नौकरी में भी फायदा दिला सकता है. इसके लिए ग्रेस मार्क्स की व्यवस्था की गई है. पास होने पर सर्टिफिकेट और इनाम का भी इंतजाम है.लेकिन इस फैसले की सियासी आलोचना हो रही है
और देखें




























