एक्सप्लोरर
Afghanistan से आने वाले Dry Fruit के दाम में आई 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के साथ होने वाले व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. अफगानिस्तान से बड़ी तादाद में ड्राई फ्रूट भारत इंपोर्ट किये जाते हैं, तालिबान के कब्जे के बाद से ड्राई फ्रूट के दाम में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. पुरानी दिल्ली स्तिथ एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट और मसालों की मार्केट खरी बावली में व्यापारियों का कहना है कि बीते दिनों में ड्राई फ्रूट के दाम में 20% तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स में अंजीर, गिरी बादाम, पिस्ता, मुनक्का, किशमिश आदि शामिल हैं.
और देखें
























