एक्सप्लोरर
सरकार कर रही है Lockdown बढ़ाने पर विचार । देखिए फटाफट अंदाज में बड़ी खबरें
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार 194 पहुंच गई है. इनमें से 402 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 35 लोगों की मौत और संक्रमण के 773 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है. राज्य में सबसे ज्यादा 64 लोगों की मौत हुई है.
और देखें





























