एक्सप्लोरर
बंगाल को गुजरात बनाने के बयान पर आमने-सामने हुईं TMC और BJP
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष जहां रैली में लोगों को संबोधित करने के लिए जा रहे है, वहां वह बंगाल को गुजरात बनाने की बात कर रहे हैं. 2002 में हुए दंगों के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में कम्युनिस्ट पार्टी हर चुनाव से पहले धर्मनिरपेक्षता के नाम पर गुजरात मे हुई दंगों की कहानी लोगों के सामने रखती रही है. सीपीएम पार्टी तब गली मोहल्ले की चुनावी रैली में भी कहती थी कि वे बंगाल को कभी गुजरात बनने नही देंगे. उस वक्त चुनाव के मुद्दे तब अलग होते थे और धर्म के नाम पर वोट की ध्रुवीकरण कभी देखा नहीं गया था.
और देखें



























